मुजफ्फरनगर के पूर्व सांसद की स्टील फैक्टरी को किया बंद
मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड स्थित राणा स्टील में प्रदूषण मानकों का अनुपालन करने में खामियां मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने दो फर्नेस को सील कर दिया। यूनिट का आयोग की टीम के साथ निरीक्षण किया गया और गैर-अनुपालन पाया गया, जिसके कारण मेसर्स राणा स्टील्स लिमिटेड के खिलाफ बंद करने का आदेश जारी किया गया है। प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह के नेतृत्व में प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने राणा स्टील में सील लगाने की कार्रवाई की है। मुजफ्फरनगर के कद्दावर नेता और पूर्व सांसद कादिर राणा की फैक्टरी का हैं ये मामला।
#MuzaffarnagarNews#UPNews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




