(बॉलीवुड डेस्क): वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी शादी के बंधन में बंध गए.  मशहूर कपल ने 1 नवंबर को इटली के शहर टस्कनी में अपने परिवारवालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया है। इस खास मौके पर वरुण तेज क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आए तो वहीं लावण्या रेड कलर की लहंगा चोली पहने दिखीं. अपने लहंगे से मैचिंग जूलरी भी पहनी जिसमें लावण्या बला की खूबसूरत लग रही हैं. फोटो में एक्ट्रेस गले में भारी हार और मांग टीका लगाए नजर आईं. एक्टर ने गुरुवार को शादी की तस्वीरें साझा की जिसमें वह अपनी दुल्हनिया के साथ रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं वरुण तेज ने भी सोशल मीडिया पर अपनी नई नवेली दुल्हन लावण्या शादी की कईं तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में दुल्हा-दुल्हन कैमरे के लिए कईं पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा, " माई लव." 

#Varun Lavanya wedding#Bollywood news#Varun Lavanya ,