सीएम धामी का मुंबई में मॉर्निंग वॉक योग के साथ ही लोगो का जाना हाल चाल
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आजकल मुंबई के दौरे पर हैं, आज प्रातः काल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योग करते हुए सूर्य नमस्कार आसन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की पीएम मोदी के ‘स्वस्थ भारत-सशक्त भारत’ के विज़न को साकार करने हेतु हम सभी को नियमित दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए।

इस दौरान मुंबईवासियों ने अपने उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव को साझा करते हुए प्रदेश सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित सभी लोगों को पुनः देवभूमि उत्तराखण्ड पधारने और विशेषकर चारधाम और मानसखण्ड की यात्रा हेतु आमंत्रित भी किया।
#Uttarakhand Global Investor Summit 2023#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,







