विजयादशमी… बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व: पीएम मोदी
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): पीएम मोदी ने मंगलवार को दिल्ली के द्वारका रामलीला मैदान में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में रावण दहन किया. पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत ‘सियावर रामचन्द्र की जय’ के नारे के साथ की और नागरिकों को नवरात्रि और विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं. साथ ही उन्होंने हर देशवासी से 10 संकल्प लेने के लिए कहा. पीएम ने अपील की कि रावण के दहन के रूप में बस एक पुतले का दहन ना करें, हर उस बुराई को समाप्त करें जो देश के सौहार्द को तोड़ती है.
इस दौरान पीएम मोदी ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का भी जिक्र किया. पीएम ने कहा कि सदियों का इंतजार खत्म हो रहा है. राम मंदिर का निर्माण हमारी जीत जैसा है. भगवान राम आने ही वाले हैं. प्रधानमंत्री ने 'भय प्रकट कृपाला' का उल्लेख भी किया.
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि विजयादशमी भगवान राम की वापसी के समान है. भारत में शगुन हो रहे हैं, हम चांद पर पहुंच गए, हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं, नया संसद भवन बन गया है, महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया है. और इस समय पूरी दुनिया लोकतंत्र की जननी को देख रही है.
#PMModi#Dussehra#Vijayadashami#Narendramodi ,







