(स्पोर्ट्स डेस्क) : वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की टीम बैकफुट पर है. बैक टू बैक तीन हार के बाद उसका सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है.पाकिस्तान ने अब तक इस टूर्नामेंट में अपने पांच में से दो मैच जीते हैं और तीन में उसे करारी हार मिली है. उसे जिन दो मुकाबलों में जीत मिली है। अफगानिस्तान के खिलाफ हार से पाकिस्तान टीम की चौतरफा आलोचना हो रही है. अफगानिस्तान ने उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान ने इतिहास रच दिया।
टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 282 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए बाबर ने 74 रन बनाए और अबदुल्लाह शफीक ने 58 रन की पारी खेली। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 49 ओवर में दो विकेट खोकर 286 रन बना लिए और आठ विकेट से मैच अपने नाम किया। अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने 87, रहमत शाह ने नाबाद 77 और रहमनुल्लाह गुरबाज ने 65 रन बनाए। कप्तान शहीदी ने नाबाद 48 रन बनाए। 
दरअसल, पाकिस्तान को अब जो चार मुकाबले खेलने बाकी हैं, उनमें से तीन मुकाबले दिग्गज टीमों के खिलाफ हैं. इनमें दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड शामिल हैं. इन तीन टीमों के खिलाफ पाकिस्तान को जीत मिलना आसान नहीं रहने वाला है. पाकिस्तान की स्थिति अब कुछ ऐसी है कि अगर यहां से वह एक मैच भी हारती है तो उसके लिए सेमीफाइनल के दरवाजे बंद हो जाएंगे. 

#World Cup 2023#ODIWorld Cup 2023#Cricketnews#PakistanCricketteam,