(बॉलीवुड डेस्क): बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत दिल्ली के लालकिला मैदान में होने वाले लव-कुश रामलीला में रावण दहन करने वाली पहली महिला बन गई हैं। इस दौरान एक्ट्रेस को जय श्रीराम नाम जपते हुए देखा गया। दशहरा के अवसर पर, कंगना रनौत ने दिल्ली की सबसे बड़ी रामलीला में हिस्सा लिया, जहाँ एक्ट्रेस को अपने हाथों से रावण दहन करने का सम्मान मिला। कंगना रनौत ने तीर चलाकर रावण के पुतले में आग लगाई और ‘जय श्री राम’ का उद्घोष किया। अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं समेत सैकड़ों लोग कार्यक्रम स्थल पर एकत्र थे। लाल किले पर हर साल आयोजित होने वाले कार्यक्रम के 50 साल के इतिहास में, यह पहली बार था कि एक महिला ने तीर चलाकर राक्षस राजा के पुतले को आग लगा दी. 

#kangana ranaut raavan dahan delhi ram leela#kangana ranaut,