(स्पोर्ट्स डेस्क) : ऑस्ट्रेलिया ने अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में भारत को हराकर छठी बार खिताब जीत लिया। वहीं भारत का तीसरी बार ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया। उसने टूर्नामेंट में लगातार 10 मैच जीते, लेकिन 11वें मुकाबले में टीम पिछड़ गई। भारत को दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया ने हर डिपार्टमेंट में अच्छा परफॉर्म किया. पहले उसने अच्छी बॉलिंग और फील्डिंग की. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 240 रनों के स्कोर पर रोक दिया. इस दौरान टीम के खिलाड़ियों ने 7 कैच लिए और एक रन आउट किया. जोश इंग्लिस ने पांच कैच लिए. ऑस्ट्रेलिया की फाइनल में बैटिंग में खराब शुरुआत रही. लेकिन इसके बाद जो कमबैक किया, उससे वे चैंपियन बन गए. टीम के ओपनर डेविड वॉर्नर 7 रन बनाकर आउट हो गए थे. स्टीव स्मिथ 4 रन और मार्श 15 रन बनाकर आउट हुए थे. हेड ने 137 रनों की पारी खेली. मार्सन लाबुशेन 58 रन बनाकर नाबाद रहे.

फाइनल में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 240 रन बनाए. इस दौरान रोहित ने 47 रनों की पारी खेली. विराट कोहली ने 54 रन बनाए. कोहली ने 4 चौके लगाए. केएल राहुल ने 66 रनों का योगदान दिया. उन्होंने 107 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ एक चौका लगाया. भारत के लिए इस मैच में विराट कोहली और केएल राहुल ने चौथे विकेट के लिए 67 रन की सबसे बड़ी साझेदारी की। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 46 रन जोड़े। रोहित, कोहली और राहुल अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, सूर्यकुमार बड़े मौके पर फेल हो गए। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को दो-दो सफलता मिली। ग्लेन मैक्सवेल और एडम जम्पा ने एक-एक विकेट लिए।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस भी अपने आंसू नहीं रोक पाए. भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया विश्व कप 2023 का फाइनल मैच देखने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे.

#World Cup 2023 Final#CWC23Final#INDvsAUS#CWC2023#ODI World Cup#Team India#World Cup 2023 Final IND vs AUS,