धूम’ के निर्देशक संजय गढ़वी का हार्ट अटैक के चलते निधन
(बॉलीवुड डेस्क): धूम’ के निर्देशक संजय गढ़वी का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया हैं घर में बेहोश हो जाने के बाद संजय गढ़वी को फौरन अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. 7 साल की उम्र में संजय गढ़वी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि ये हादसा सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ, जब संजय पार्क में टहलने निकले थे। वॉक करते हुए ही उनके सीने में दर्द उठा, जिसके बाद आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। संजय गढ़वी ने 2000 में फिल्म 'तेरे लिए' से डायरेक्टोरियल डेब्यू किया था. फिल्म नोटिस में नहीं आई थी. पहले इस फिल्म का नाम 'तू ही बता' था, जिसमें अर्जुन रामपाल और रवीना टंडन लीड रोल थे. हालांकि, कम बजट के कारण फिल्म रुक गई थी. संजय को पहली बार फेम 2004 में मिला था. उन्होंने एक्शन थ्रिलर फिल्म धूम डायरेक्ट की थी. फिल्म धूम में अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा, जॉन अब्राहम, ईशा देओल और रिमी सेन जैसे स्टार्स नजर आए थे. मूवी सुपरहिट रही थी.
#Sanjay Gadhvi#Bollywoodnews#EntertainmentNews#Sanjay Gadhvi Passed Away,







