लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): बीजेपी ने 2024 लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में जिला प्रभारियों और क्षेत्रीय प्रभारियों में फेरबदल किया है.  विधायक पंकज सिंह को कानपुर उत्तर और दक्षिण का प्रभारी बनाया गया है। एमएलसी श्रीचंद शर्मा को अलीगढ़ शहर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नोएडा महानगर के प्रभारी की जिम्मेदारी महिला भाजपा नेता कांता कर्दम को दी गई। वहीं, गौतमबुद्ध नगर का प्रभारी प्रमोद कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में रामपुर से राजा वर्मा, मुरादाबाद महानगर से राजेश यादव, शामली से विकास अग्रवाल, अमरोहा से सत्यपाल पाल, बिजनौर से हरिओम शर्मा, सहारनपुर से वाईपी सिंह, सहारनपुर जिला से डीके शर्मा, मुजफ्फरनगर से सूर्यप्रकाश पाल, मेरठ महानगर से विजय शिवहरे, मेरठ जिला से मयंक गोयल, गाजियाबाद महानगर से मानवेंद्र सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बदलाव के जरिए भाजपा न केवल क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है बल्कि जातीय समीकरणों को भी साधने पर उसका फोकस रहा है। बता दें क‍ि भाजपा लोकसभा चुनाव को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश और हम सब मिलकर 2024 का लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग गए हैं. 

#UP BJP#BJP#UPNews#UP BJP Jila Prabhari List#CMYogi,