राठ जन विकास समिति की ओर से धूमधाम से मनाया गया ईगास
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): राजधानी दून में उत्तराखंड के लोकपर्व ईगास बग्वाल की धूम रही। शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। दूनवासियों ने भैलो खेलकर भव्य रूप से ईगास का पर्व मनाया। इस दौरान पहाड़ की संस्कृति की छटा बिखेरी। दून विश्वविद्यालय के खेल परिसर में राठ जन विकास समिति की ओर से ईगास का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमें सबसे पहले भैलो पूजन किया गया। इसके बाद रस्सा कस्सी प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में राठ की महिलाओं महिलाओं ने चौंफला नृत्य कर समा बांधा, यहां ढोल-दमाऊ की थाप पर लोग जमकर थिरके। यहां दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुरेखा डंगवाल, रजिस्ट्रार मंगल सिंह, पद्मश्री कन्हैया प्रसाद रतूड़ी, शेखरानंद रतूड़ी, पुुरुषोत्तम ममगाईं, गोविंद रावत, वीना रतूड़ी, मातबर कंडारी, महेश आदि मौजूद रहे।
#Igas 2023,







