भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आगाज़
(स्पोर्ट्स डेस्क) : टीम इंडिया वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद नई शुरुआत करने जा जा रही है। 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला आज विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव कप्तानी होंगे। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत के युवा खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट में अपना कमाल दिखाना चाहेंगे। जो अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपना दावा पेश कर सकते हैं. यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा और मुकेश कुमार जैसे खिलाड़ियों ने हाल के महीनों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है.
#BCCI#TeamIndia#Cricketnews#IND vs AUS#T20#Suryakumar Yadav,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




