कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले टी20 में दिलाई जीत, इंगलिश का शतक हुआ बेकार
(स्पोर्ट्स डेस्क) : भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में पहला टी20 इंटरनेशनल मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है. जोश इंग्लिस के करियर के पहले शतक और स्टीव स्मिथ के साथ उनकी शतकीय साझेदारी से ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 मैच में भारत के खिलाफ तीन विकेट पर 208 रन बनाए. भारत के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 208 रन बनाए। टीम इंडिया ने 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 209 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
भारत की ओर से कप्तान सूर्यकुमार ने 42 गेंद पर 80 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। ईशान किशन ने 39 गेंद पर 58 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और पांच छक्के उड़ाए। रिंकू सिंह 14 गेंद पर चार चौकों की मदद से नाबाद 22 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। तिलक वर्मा ने 12 और अक्षर पटेल ने दो रन बनाए। रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह खाता नहीं खोल पाए। मुकेश कुमार शून्य पर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए तनवीर संघा ने दो विकेट लिए। जेसन बेहरेनडॉर्फ, मैथ्यू शॉर्ट और सीन एबॉट ने एक-एक विकेट लिए। जोश इंग्लिस ने सिर्फ 47 गेंद में शतक बनाया जो इस फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक है. भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा (50 रन पर एक विकेट) और रवि बिश्नोई (54 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया
#IND vs AUS 1st T20#IND vs AUS#BCCI#T20#Teamindia#Suryakumar Yadav#Cricket,







