खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पीएम मोदी ने आज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड HAL का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने फाइटर प्लेन में उड़ान भरी. यह दोहरी सीट वाला ट्रेनर जेट है जो भारतीय वायु सेना को सौंपा गया है. प्रधानमंत्री ने भारत के स्वदेशी विमान तेजस का रिव्यू किया. मोदी सरकार ने स्वदेशी तेजस का ऑर्डर हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को दिया था. यह विमान अन्य फाइटर जेट के मुकाबले काफी हल्का है. तेजस एक स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट विमान है जो किसी भी मौसम में उड़ान भर सकता है. ये दो पायलट वाला फाइटर जेट है. मोदी सरकार रक्षा उत्पादों के स्वदेशी उत्पादन पर लगातार जोर देते रहती है. उन्होंने इस बात को अक्सर रेखांकित किया है कि कैसे उनकी सरकार ने भारत में ही रक्षा उपकरणों के विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'आज तेजस में उड़ान भरते हुए अत्यंत गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारी मेहनत और लगन के कारण हम आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में विश्व में किसी से कम नहीं हैं. भारतीय वायुसेना, DRDO और HAL के साथ ही समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं.'

#DRDO#Tejas Fighter Jet#PM Flies In Tejas#ALC MK 1A Tejas#HAL#Tejas Aircraft News#PM Modi in Tejas Aircraft #PMModi,