भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेला जायेगा
( स्पोर्ट्स डेस्क) : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा, टीम इंडिया ने इस मैदान पर अब तक सिर्फ 3 टी20 मैच खेले हैं. पहला मैच 7 नवंबर 2017 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था, जिसमें भारत ने 6 रन से जीत दर्ज की थी. वहीं, 2019 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ हुआ मैच भारत 8 विकेट से हारा था. पिछले साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैदान पर भारत ने आखिरी टी20 मैच खेला था, जिसमें 8 विकेट से जीत मिली थी. टीम इंडिया 5 मैचों की इस सीरीज में 1-0 से आगे है.
#India vs Australia#IND vs AUS 2nd T20#IND vs AUS#Creicketnews,







