योगी सरकार ने प्रदेश में 25 नवंबर को मांस रहित दिवस घोषित
लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): योगी सरकार ने एक अहम फैसले में 25 नवंबर को मांस की दुकानों को बंद रखने का बड़ा फैसला लिया है. उत्तर प्रदेश सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा कि प्रदेश में 25 नवंबर को मांस रहित दिवस घोषित किया गया हैं . सभी मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को पत्र विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप सिंह की तरफ से जारी किया गया है. पत्र में आदेश दिया गया है कि साधु टीएल वासवानी की जंयती पर प्रदेश के सभी स्थानीय निकायों में स्लॉटर हाउस और मांस-मीट की दुकानें बंद रहेंगी. बता दें कि साधु टीएल वासवानी का जन्म 25 नवंबर, 1879 को हैदराबाद सिंध (अब पाकिस्तान में) में हुआ था. 1899 में उन्होंने बॉम्बे विश्वविद्यालय से बीए किया. इसके बाद 1902 में एमए करने के बाद वह अपना जीवन भगवान और मानवता की सेवा में समर्पित करने का सोच लिया. वह जीव हत्या रोकने के बदले अपना शीश तक कटवाने के लिए तैयार थे. इतना ही नहीं उनका मानना था कि पेड़ पौधों में भी प्राण होते हैं. पेड़-पौधों के काटने का उन्होंने पुरजोर विरोध किया.
#UP News#CMYogi#Lucknownews#TL Vaswani Birth Anniversary,







