(बॉलीवुड डेस्क): 'एनिमल' 1 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है यानी फिल्म की रिलीज में अभी 6 दिन बाकी है. मैकर्स ने 6 दिन पहले ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है और ऐसे में फिल्म की शानदार कमाई करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. कोइमोई की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक अब तक फिल्म के 23,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. 'एनिमल' का क्रेज देखते हुए और एडवांस बुकिंग की कमाई का अंदाजा लगाते हुए कहा जा रहा है कि फिल्म पहले दिन की कमाई में कई रिकॉर्ड तोड़ेगी. 'एनिमल' का टीजर सितंबर में रणबीर कपूर के बर्थडे पर जारी किया गया था। इसमें क्राइम थ्रिलर की एक झलक दिखाई गई, जो पिता-पुत्र के रिश्तों की दिखाती है। टीजर ने फैंस को काफी उत्सुक कर दिया था और इसके बाद से फिल्म के बारे में उनकी उत्सुकता और बढ़ गई।

#Ranbir Kapoor#Bollywoodnews#Animal Advance Booking#Animal Trailer Release Date,