टनल में फंसे मजदूरों को बचाने की कवायद तेज, सीएम धामी ने दिया लेटेस्ट अपडेट
उत्तरकाशी /देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को आज 17वां दिन हैं. टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए मैनुअल ड्रिलिंग के जरिए काम को आगे बढ़ाया जा रहा है. पिछले दो सप्ताह से निर्माणाधीन सिलक्यारा-बड़कोट सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए वैकल्पिक रास्ता तैयार करने के लिए रविवार को सुरंग के ऊपर से वर्टिकल ‘ड्रिलिंग’ शुरू की गयी थी जो सोमवार को भी जारी रही. अभी दो पाइप और जायेंगे तो 54 मीटर हो जायेगा अभी कंक्रीट मिल रहा है उसे कटर के जरिए काटने का काम हो रहा है. अभी 52 मीटर तक की ड्रिलिंग पूरी हो चुकी है. उम्मीद है कि जल्द ही कामयाबी मिलेगी और हम मजदूरों को निकालन पाने में कामयाब होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ.पीके मिश्रा एवं सचिव, गृह मंत्रालय, भारत सरकार श्री अजय भल्ला ने सोमवार को सिलक्यारा, उत्तरकाशी में टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया.
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने सुबह सिलक्यारा पहुंचकर टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया श्रमिकों को बाहर निकालने हेतु 52 मीटर तक पाइप पुश किया जा चुका है, अब हम लक्ष्य से केवल 5 मीटर दूर हैं. इस दौरान टनल में फंसे श्रमिकों का कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों को श्रमिक भाइयों से निरंतर संपर्क में रहने के निर्देश दिए.
#UttarkashiTunnelRescue#PMModi#PMO#Uttarkashi#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia#Uttarkashi Tunnel Collapse,







