फिल्म स्टार धर्मेंद्र ने की सीएम योगी से मुलाकात
लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। वरिष्ठ फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र इन दिनों उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपनी एक फिल्म 21 की शूटिंग कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। इस दौरान दोनों ही हस्तियों ने एक-दूसरे से बात की और हंसी-मजाक करते हुए भी नजर आए। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उन्हें एक स्मृति चिह्न भी दिया। धर्मेंद्र लखनऊ में अपनी फिल्म इक्कीस की शूटिंग कर रहे हैं। वह पहली बार किसी शूटिंग के लिए लखनऊ आए हैं। हिंदी सिनेमा में लंबे समय तक राज करने वाले बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र अपनी फिल्म इक्कीस की शूटिंग लखनऊ में कर रहे हैं।
#UPNews#LucknowNews#CMYogi#film actor dharmendra#Chief Minister Yogi Adityanath,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




