ODI World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया
(स्पोर्ट्स डेस्क): अमहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 244 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. टीम के लिए नंबर पांच पर उतरे अजमतुल्लाह उरजई ने 97 रनों की शानदार पारी खेली रहमत शाह और नूर अहमद ने 26-26 रन का योगदान दिया। रहमनुल्लाह गुरबाज ने 25 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएत्जी ने चार विकेट लिए। लुंगी एनगिडी और केशव महाराज को दो-दो विकेट मिले। फेहलुकवायो ने एक विकेट झटका। निर्धारित 50 ओवर में अफगानिस्तान ने सभी विकेट खोकर 244 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 47.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 247 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए डुसेन 95 गेंद में 76 रन बनाकर नाबाद रहे। फेहलुकवायो ने 37 गेंद में नाबाद 39 रन बनाए। क्विंटन डिकॉक ने 41 रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान के लिए नबी और राशिद ने दो-दो विकेट लिए। मुजीब को एक विकेट मिला। इस हार के साथ ही वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान का सफर खत्म हो गया।
#ODI World Cup 2023 SA vs AFG#ICC ODI World Cup 2023#CWC2023 ,







