(बॉलीवुड डेस्क): अनुपम खेर ने निर्देशक अक्षय रॉय की आने वाली फिल्म 'विजय 69' की शूटिंग पूरी करने के बाद इसका जश्न केक काटकर मनाया। इंस्टाग्राम पर अभिनेता ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें शूटिंग खत्म होने के बाद पूरी टीम के साथ सेट पर वह जश्न मना रहे हैं। अनुपम खेर ने पूरी की 'विजय 69' की शूटिंग, केक काटकर मनाया जश्‍न, बोले-मेरी बेस्ट फिल्मों में से एक  बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'विजय 69' की शूटिंग पूरी कर ली है. चोटों और बिजी शेड्यूल के बाद भी अभिनेता ने रैप-अप का जश्न मनाया. अनुपम ने इसे अपनी अब तक की बेस्ट फिल्मों में से एक बताया है. कलाकारों और क्रू मेंबर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, “मेरे प्रतिभाशाली लेखक/निर्देशक अक्षयरॉय को धन्यवाद, विजय69 के निर्माण के दौरान आपके प्यार, गर्मजोशी और सराहना के लिए मेरे साथी कलाकारों, तकनीशियनों को धन्यवाद।

 

#Bollywoodnews#Anupam Kher,