बागपत। जिले में एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसमें एक हैवान पति ने अपनी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी जघन्य घटना को अंजाम दिया। पति ने पत्नी के साथ यह दरिंदगी की वारदात अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दी। आरोप है कि धोखे से दूसरी शादी कर पति ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पीडिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। पीडि़ता ने एसपी दफ्तर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए थाना पुलिस को कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि इंटरनेट के माध्यम से मेरठ की एक युवती से उसकी जान पहचान हुई थी। दोनों परिवार की सहमति से युवती के भाई से उसकी गत 14 नवंबर 2021 में शादी हो गई। आरोप है कि ससुराल पहुंचने पर पता चला कि पति दो बच्चों का पिता है। आपत्ति की तो उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि 16 नवंबर 2021 को पति ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मकान में बंधक बनाकर रखा। जेठ ने भी दुष्कर्म किया।