लखनऊ, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): योगी सरकार ने शनिवार को 42 अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिए। यूपी पुलिस मुख्यालय ने तबादला आदेश भी जारी कर दिया है। जारी लिस्ट में लखनऊ, आगरा, मथुरा, सीतापुर, वाराणसी आदि जिलों में तैनात एडिशनल एसपी को इधर से उधर किया गया है। लखनऊ के दो एडिशनल एसपी का भी हुआ तबादला लिस्ट में नाम शामिल है। उत्तर प्रदेश में इसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक ने तबादलों की ये सूची जारी दी है. सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से तबादले वाली जगह पर पदों की जिम्मेदारी संभालने के आदेश जारी किए गए हैं. योगी सरकार की ओर से लगातार आईएएस और आईपीएस अधिकारियों परफॉर्मेंस रिव्यू चल रहा है. जिसे लेकर पहले ही अधिकारियों को चेतावनी दी गई थी.

#YogiAdityanath#UPNews#CMYOGI#UPASPTransferList#UPASPTransfer,