(स्पोर्ट्स न्यूज़) : न्यूजीलैंड ने दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 4 विकेट से हराकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है. इस मैच में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. बांग्लादेश की पूरी टीम 172 रन सिमट गई. न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सेंटनर और ग्लैन फिलिप्स ने 3-3, एजाज पटेल ने 2 और टीम साउदी ने एक विकेट लिया. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के इस लाजवाब प्रदर्शन के बाद बांग्लादेशी स्पिनर्स ने कहर बरपाया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक कीवी टीम 55 रन पर अपने 5 विकेट खो चुकी थी। ग्लेन फिलिप्स ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाला. उन्होंने 72 गेंद पर 87 रन जड़ते हुए न्यूजीलैंड को पहली पारी के आधार पर 8 रन की लीड दिला थी. न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए. वही इसके बाद बांग्लादेश की दूसरी पारी महज 144 रन पर ढेर हो गई. कीवी स्पिनर एजाज पटेल ने 57 रन खर्च कर 6 विकेट झटके, इस तरह न्यूजीलैंड को अब जीत के लिए महज 137 रन का टारगेट था. रनों का पीछा करते हुए एक समय न्यूजीलैंड ने 69 रन पर ही अपने 6 विकेट गंवा दिए थे . लेकिन एक बार फिर ग्लेन फिलिप्स ने ताबड़तोड़ 40 रन जड़े. मिचेल सेंटनर और ग्लेन फिलिप्स के बीच नाबाद 70 रन की साझेदारी हुई जिसके दम पर न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम किया .

#BAN vs NZ#ICC#Cricketnews#MirpurTest#Testcricket,