(स्पोर्ट्स डेस्क) : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच बारिश में धुला गया, दोनों के बीच पहला मुकाबला बीते रविवार डरबन में खेला जाना था, लेकिन बारिश के चलते मुकाबले के लिए टॉस तक न हो सका. मैच के लिए भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे टॉस होना था. करीब ढाई घंटे बीतने के बावजूद भी किंग्समीड स्टेडियम से फैंस के लिए कोई राहत भरी खबर नहीं आई. लगातार बारिश होती रही. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के पास है. वहीं, साउथ अफ्रीकी टीम की कप्तानी ऐडन मार्कराम संभाल रहे हैं. अब क्रिकेट प्रेमियों को मंगलवार 12 दिसंबर का इंतजार है. सीरीज का दूसरा टी20 मैच ग्केबेरहा में 12 दिसंबर को खेला जाएगा. 

#SuryakumarYadav#BCCI#ICC#Cricketnews#IndiavsSouthAfrica#Cricketnews#T20,