लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) । राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी शनिवार को लखनऊ में हुई रालोद कार्यकारणी बैठक में शामिल हुए। लोकसभा चुनाव 2024 का किला फतह करने को लेकर रालोद जनता के बीच पहुंच बनाने में जुट गयी हैं. इस दौरान रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को संबोधित कर लोकसभा चुनाव में जोर-शोर से जुटने के लिए जोश भरा। वही बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारी के स्वरूप पर विस्तार से चर्चा हई, किसानों की दुर्दशा और बदहाली से मुक्ति के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कानून एवं गन्ना किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा की गयी ।
रालोद अध्यक्ष ने अखिलेश यादव की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए। जो पार्टी जहां मजबूत स्थिति में है, उसे वहां चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन के दलों को समर्थन करना चाहिए। जिसमें कांग्रेस की मुख्य भूमिका है, जिसे अपना बड़ा दिल करके अखिलेश यादव को अधिक सीटों को देना चाहिए। जयंत चौधरी ने कहा है कि वह इंडिया गठबंधन और अखिलेश यादव के साथ हैं। वह विपक्षी दलों को साथ लेकर चलेंगे। 

चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गन्ने का मूल्य घोषित नहीं कर रही है। 26 दिसम्बर तक गन्ना का मूल्य घोषित नहीं हुआ तो राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता लखनऊ में प्रदर्शन करेंगे । उत्तर प्रदेश में गन्ना मूल्य में देरी हो रही है। हरियाणा में भी भाजपा की सरकार है लेकिन वहां पर वर्तमान वर्ष के साथ ही अग्रिम वर्ष का भी गन्ना मूल्य घोषित हो चुका है।

#RashtriyaLokDal#RLD#JayantChaudhary#UPNews#Lucknownews ,