(बॉलीवुड डेस्क): रणबीर कपूर की 'एनिमल' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी हैं, फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है और हर दिन नए रिकॉर्ड सेट कर रही है. ‘एनिमल’ को सिनेमाघरों में 10 दिन पूरे हो चुके हैं और अभी भी दर्शकों पर फिल्म का जलवा बरकरार है। फिल्म बॉक्स ऑफिस झमाझम कमाई करती जा रही है। 63 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत करने वाली ‘एनिमल’ लगातार रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। 'एनिमल' में रणबीर कपूर का किरदार बेहद दमदार है। दर्शक इस फिल्म को देखने के बाद  उनके एक्टिंग स्किल की खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं, अगर इसके बॉक्स ऑफिस बिजनेस की बात की जाए तो 'एनिमल' हर रोज करोड़ों का कारोबार कर रही है। संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी समेत कई बेहतरीन कलाकर शामिल हैं।  इतना ही नहीं फिल्म ने 400 करोड़ का आकंड़ा पार करने के साथ कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। फिल्म ने टोटल 432.27 करोड़ रुपये का घरेलू कलेक्शन किया। साथ ही फिल्म ने आमिर खान की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘दंगल’ (387.38) को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने सनी देओल  की ‘गदर 2’ (686 करोड़) को पछाड़ते हुए टोटल 697 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

#Bollywoodnews#AnimalBoxOfficeCollection#Animal#RanbirKapoor#AnilKapoor#BobbyDeol#RashmikaMandanna,,