देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि सिलक्यारा, उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन के सम्बन्ध में सोशल मीडिया पर एक भ्रामक व असत्य खबर प्रसारित की जा रही है. यह एक आधारहीन और झूठी खबर है. सिल्क्यारा टनल में ऐसा कोई भी मजदूर नहीं फंसा है. कृपया इसे शेयर करके दुष्प्रचार न करें. ऐसी भ्रामक खबरों को फैलाने वालों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को आज 17वां दिन है. अब मैन्युअल और वर्टिकल ड्रिलिंग की जा रही है. हालांकि मौसम बड़ी चुनौती बन रहा है. वही मंगलवार को सीएम पुष्कर धामी ने एक्स पर पोस्ट किया कि सिलक्यारा पहुंचकर टनल में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का स्थलीय निरीक्षण किया.

 

 

#Uttarakhand DGP Ashok Kumar#DGP Ashok Kumar#UttarkashiTunnelRescue#PMModi#PMO#Uttarkashi#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia#Uttarkashi Tunnel Collapse,