लखनऊ/ खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र आज (मंगलवार) से शुरू हो रहा हैं शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर सोमवार को सर्वदलीय बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष से सार्थक चर्चा की अपेक्षा की। शीतकालीन सत्र से पूर्व सोमवार को विधान भवन में हुई सर्वदलीय बैठक में विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन के सुचारु संचालन में सभी दलीय नेताओं से सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि विधान सभा की कार्यवाही के निर्बाध संचालन के लिए सभी दलों के सहयोग से सदन में सकारात्मक वातावरण बनेगा। उन्होंने सभी दलों से आग्रह किया कि सदस्य सदन में सिर्फ हाजिरी न लगाएं बल्कि जनहित में सामूहिक चर्चा में भाग लेकर अपनी प्रभावी उपस्थिति का अहसास कराएं जिससे प्रदेश का विकास हो सके। बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही विधानसभा की कार्य संचालन नियमावली 2023 के अनुसार संचालित की जाएगी. नई नियमावली के तहत विधायक सदन में मोबाइल, बैनर, झंडा और शस्त्र लेकर प्रवेश नहीं कर पाएंगे. इसका सपा विदोश कर रही है. विधानसभा सदस्य सदन में प्रदेश में किसी भी जगह से वर्चुअली भी शामिल हो सकेंगे. इसके साथ ही नई नियमावली में कहा गया है कि सदस्य सदन में विधानसभा अध्यक्ष के आसन के पास भी नहीं जा सकेंगे.

#UP Assembly Winter Session#UPNews#UP Assembly#CMYogi,