(बॉलीवुड डेस्क): सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ ने रिलीज के 16वें दिन बेहद खराब बिजनेस किया है. फिल्म ने तीसरे मंडे को सिर्फ 2.27 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई है. इसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 273.47 करोड़ का ही हो पाया है. रिलीज के 16 दिन बाद भी फिल्म 300 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है, 'टाइगर 3' ने पहले दिन 44.5 करोड़ रुपए के साथ ओपेनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 59 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. मनीष शर्मा के डायरेक्शन में बनी 'टाइगर 3' यशराज स्पाई यूनिवर्स में टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. इससे पहले 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' भी रिलीज हो चुकी है

#Tiger3 #Bollywoodnews#Salman Khan#Tiger 3 Box Office Collection,