(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया इस सीरीज में 2-0 से आगे हैं. ऐसे में यह तीसरा मुकाबला जीत कर वह सीरीज में अजेय बढ़त ले सकती है. ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में हराते ही भारत 136 मैच जीतने वाला दुनिया का पहला देश बन जाएगा. टीम इंडिया के पास पाकिस्तान को पीछे छोड़ने का मौका है. फिलहाल टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में भारत और पाकिस्तान 135-135 जीत के साथ टॉप पर काबिज हैं. टीम इंडिया अगर तीसरा टी20 मैच भी जीत लेती है तो वह पांच मैचों की सीरीज पर कब्जा कर लेगी. ऑस्ट्रेलिया को मात देकर भारत के पास वर्ल्ड कप 2023 फाइनल की हार का बदला लेने का मौका है. 

#Sportsnews#BCCI#CricketNews#T20#IND vs AUS#Barsapara Cricket Stadium,