(स्पोर्ट्स डेस्क ): बीसीसीआई ने टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ और स्पोर्ट स्टाफ के लिए कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाने की घोषणा कर दी है. बीसीसीआई की ओर से प्रेस रिलीज़ में कहा गया, बीसीसीआई ने हाल ही में खत्म हुए वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद मिस्टर राहुल द्रविड़ के कॉन्ट्रेक्ट खत्म होने के बाद उनके साथ सार्थक बातचीत की और सबकी सहमति से कॉन्ट्रेक्ट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया. बता दें कि राहुल द्रविड़ का हाल ही में हुए वर्ल्ड कप 2023 समापन के साथ ही कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था. बोर्ड ने यह माना है कि भारतीय टीम को तैयार करने में द्रविड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. इसके लिए बीसीसीआई ने उनकी सराहना भी की है. हेड कोच और सपोर्ट स्टाफ का कार्यकाल कितने दिन के लिए बढ़ाया गया है, बीसीसीआई ने इसकी जानकारी नहीं दी गई है.