लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में  रालोद को लगा बड़ा झटका, पार्टी के तीन अहम नेताओं ने जयंत चौधरी का साथ छोड़ दिया है. तीनों ने चिट्ठी लिखकर अपना इस्तीफा भेज दिया है. इस्तीफा देने वालों में आरिफ महमूद, अमित कुमार पटेल और मनजीत सिंह शामिल हैं. मनजीत सिंह रालोद में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष थे. वहीं अमित कुमार पटेल युवा रालोद के राष्ट्रीय सचिव थे और आरिफ महमूद, रालोद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष थे. इनके इस्तीफे के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों नेता भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इस्तीफा देने के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि अपने समर्थकों व इस्तीफा देने वाले अन्य नेताओं के साथ विचार करके जल्द ही अगले कदम के बारे में घोषणा की जाएगी।

#Lok Sabha Election#UPNews#Rashtriya Lok Dal#Jayant Chaudhary#RLD,