युगांडा ने इतिहास रचते हुए 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया क्वालिफाई
(स्पोर्ट्स डेस्क) : युगांडा क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए 2024 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर लिया हैं, बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए कुल 20 टीमें हिस्सा लेंगी. ऐसे में युगांडा के क्वालीफाई करने के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सभी 20 टीमें तय हो गई है. युगांडा ने अफ्रीका रीजन क्वालीफायर में रवांडा को हराकर ये ऐतिहासिक जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही जिम्बाब्वे टूर्नामेंट से बाहर हो गया। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अफ्रीकी रीजन से सात टीमों के बीच क्वालीफायर राउंड खेला गया. जिसमें नामीबिया की टीम ने टॉप पर रहते हुए टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया. वहीं यूगांडा की टीम 6 मैचों में पांच जीतकर दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वालीफाई किया है. वहीं जिम्बाब्वे की टीम का तीसरे स्थान पर प्वाइंट्स टेबल पर खत्म करना तय हो गया है. यूगांडा और नामीबिया ने 10-10 अंकों के साथ खत्म किया लेकिन बेहतर नेट रनरेट की वजह से नामीबिया की टीम टॉप पर काबिज रही.
टी20 वर्ल्ड कप के लिए अब तक क्वालिफाई कर चुकी टीमें
वेस्टइंडीज, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, पापुआ न्यू गिनी, कनाडा, नेपाल, ओमान, नामीबिया, युगांडा.
#Uganda Cricket Team#T20 World Cup 2024#T20#TeamIndia#BCCI#T20 World Cup ,







