भारत ने चौथे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज पर किया कब्ज़ा
(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत ने चौथे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराकर सीरीज भी अपने नाम कर ली है। इसी के साथ भारत ने 5 मैचों की इस सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया । इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट पर 154 रन ही बनाने दिए. भारत के लिए रिंकू सिंह ने 29 गेंदों में 46 रन बनाए. जितेश शर्मा ने 35 रनों का योगदान दिया. यशस्वी जायसवाल ने 37 रन और ऋतुराज गायकवाड़ ने 32 रन बनाए. स्पिनर अक्षर पटेल ने 16 रन देकर 3 विकेट लिए. दीपक चाहर ने 2 विकेट झटके रवि बिश्नोई और आवेश खान को 1-1 विकेट मिला. भारतीय टीम की इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा जीत हो गई हैं. भारत ने 213 मैचों में से 136 जीते हैं. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा. पाकिस्तान के खाते में टी20 इंटरनेशनल में 135 जीत हैं और भारत उससे आगे निकल गया है.
#IND vs AUS#T20#BCCI#Teamindia#India vs Australia#Rinku Singh,







