रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ कर रही ताबड़तोड़ कमाई
(बॉलीवुड डेस्क): रणबीर कपूर स्टारर ‘एनिमल’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म को ओपनिंग डे पर ऑडियंस से बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला और इसी के साथ रिलीज के पहले दिन इसने बंपर कलेक्शन भी किया. रिपोर्ट्स की मानें तो एनिमल ने पहले दिन सभी भाषाओं में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 63 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. रणबीर कपूर को एनिमल के लिए चारों तरफ से तारीफें मिल रही है. इस फिल्म में रणबीर पहली बार ग्रे-शेड किरदार में नजर आ रहे हैं. एक्शन और वॉयलेंस से भरपूर फिल्म में रणबीर के अलावा बॉबी देओल की अदाकारी और एक्शन देखने लायक है. एनिमल में रणबीर, बॉबी के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल निभा रहे हैं. दिलचस्प बात ये है कि सिर्फ भारत में ही नहीं, यह फिल्म कथित तौर पर दुनिया भर में गदर मचा रही है. एनिमल को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. इसमें रणबीर कपूर का अंदाज हो या फिर बॉबी देओल का स्वैग, सबकुछ लोगों का दिल जीत रहा है.
#Animal Movie#Ranbir Kapoor#Animal#Bollywoodnews#Entertainmentnews#Animal Box Office,







