योगी सरकार का प्लान, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर रामचरितमानस और हनुमान चालीसा का होगा पाठ
लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): योगी सरकार अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सभी जिलों के प्रतिष्ठित मंदिरों में 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन से 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन तक अनवरत रामायण, रामचरितमानस और हनुमान चालीसा का पाठ कराने जा रही हैं । हर जिले के पर्यटन और संस्कृति परिषद के जरिए स्थानीय कलाकारों और लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। इसी क्रम में यूपी के हर मंदिर में रामचरितमानस और हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किए जाने की भी तैयारियां चल रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और मंदिर के लोकार्पण समारोह की व्यवस्था कर रहा है. इसमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यजमान के तौर पर शामिल होने वाले हैं. वहीं, ट्रस्ट ने इस बात का आह्वान भी किया है कि देश भर के मंदिरों में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन आयोजन किया जाए. इसकी जिम्मेदारी आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद संभाल रहा है. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश-विदेश से लाखों लोगों के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर आयोजित सारे कार्यक्रमों का खर्च योगी सरकार उठाएगी। इसकी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग को सौंपी गई है। हर कार्य अच्छी तरह से हो इसके लिए पूरी प्लानिंग कर ली गई। शांति से पूरा कार्यक्रम हो इसके लिए पहले से ही अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए है।
#UPNews#Ayodhya Ram Mandir#CMYOGI#Ayodhya ,







