बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर बोले पीएम- कहा गारंटी पूरे होने की गारंटी हैं पीएम मोदी
नई दिल्ली/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : तीन राज्यों में बीजेपी की जीत पर बोले पीएम- कहा गारंटी पूरे होने की गारंटी हैं पीएम मोदी, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बंपर जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ता जश्न में डूबे हुए हैं. जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों में से बीजेपी ने 163 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस को 66 सीटों पर सफलता मिली है। राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों पर चुनाव हुए थे। बीजेपी ने 115 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस के खाते में 69 सीटें गई है जबकि निर्दलीय और अन्य को 15 सीटें मिली हैं। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने विधानसभा की 90 सीटों में से 54 सीटें जीत दर्ज की। कांग्रेस-35 और अन्य को एक सीट मिली है। तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीटों में से कांग्रेस ने 64 सीटें जीती, बीआरएस-39, बीजेपी-8, एआईएमआईएम-7 और सीपीआई को एक सीट मिली है। विधानसभा चुनावों के नतीजों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को और मजबूती देने वाला और 2024 के लोकसभा चुनावों का माहौल तैयार करने वाला माना जा रहा है. भाजपा ने लोकसभा चुनाव का ‘‘सेमी फाइनल'' कहे जा रहे चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में 3-1 से जीत हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है.
बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. पीएम ने कहा, इस चुनाव में जाति के नाम पर देश को बांटने की कोशिश की गई. लेकिन मैं हमेशा कहता रहा हूं कि मेरे लिए सिर्फ चार जातियां जरूरी हैं, जो हैं- नारी शक्ति, युवा शक्ति, किसान और गरीब परिवार. पीएम ने कहा, 'मैं अक्सर कहता था कि नारी शक्ति यह ठान कर निकली है कि भाजपा का परचम लहराएंगी... आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने देश की माताओं-बेटियों के मन में नया विश्वास जगाया है.' पीएम मोदी ने कहा कहा कुछ लोग कह रहे हैं कि इस हैट्रिक ने 2024 की जीत की गारंटी दी है. आज का जनादेश साबित करता है कि लोगों में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और वंशवादी राजनीति के प्रति शून्य सहिष्णुता है. विजयी भाषण में पीएम ने कहा, भारत का वोटर ये जानता है कि जब भारत आगे बढ़ता है, तो राज्य आगे बढ़ता है, हर परिवार का जीवन बेहतर होता है. इसलिए वो बीजेपी को चुन रहा है, लगातार चुन रहा है. लोकतंत्र के हित में, मेरी कांग्रेस और उसके साथियों को एक और सलाह है. कृपया करके ऐसी राजनीति ना करें जो देश विरोधी हो, जो देश को बांटने का, देश को कमजोर करने का काम करे. उन्होंने कहा, मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, देश की सफलता की गारंटी बनेगी, ये भी मोदी की गारंटी है. आपको एक और बात याद रखनी है-जहां दूसरों से उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरु होती है.
तीन प्रमुख राज्यों में जीत 2024 के आम चुनावों से पहले भाजपा के लिए एक वरदान के रूप में आई है. पार्टी अब केंद्र में भी लगातार तीसरे कार्यकाल की उम्मीद कर रही है. बीजेपी इस समय 12 राज्यों को नियंत्रित करती है, बल्कि देश की 41 प्रतिशत आबादी पर भी शासन करती है
#BJP Victory in Assembly Elections#PM Modi Speech#2024 Lok Sabha elections#PM Narendra Modi#Election Result 2023#Assembly Election Results 2023#PMMODI,







