नई दिल्ली/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): 3 राज्यों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत होने पर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल हैं, राजस्थान, मध्यप्रदेश और छतीसगढ़ में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की हैं 2024 लोकसभा चुनाव से पहले यह सेमीफाइनल मैच के रूप में देखा जा रहा है. पीएम मोदी के चेहरे पर इन तीनों राज्यों में बीजेपी की शानदार जीत ने लोकसभा चुनाव की तस्वीर को भी बहुत हद तक साफ कर दिया है. जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों में से बीजेपी ने 163 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस को 66 सीटों पर सफलता मिली है।  राजस्थान में विधानसभा की 199 सीटों पर चुनाव हुए थे। बीजेपी ने 115 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस के खाते में 69 सीटें गई है जबकि निर्दलीय और अन्य को 15 सीटें मिली हैं। छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने विधानसभा की 90 सीटों में से 54 सीटें जीत दर्ज की। कांग्रेस-35 और अन्य को एक सीट मिली है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, चुनाव के नतीजों ने एक और बात स्पष्ट की है कि देश का युवा सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है. जहां भी सरकारों ने युवाओं के खिलाफ काम किया है वे सरकारें सत्ता से बाहर हुई है, चाहे राजस्थान, छत्तीसगढ़ या तेलंगाना हो... इन तीनों राज्यों में सत्ता में बैठे दल अब सत्ता से बाहर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए अपने विजय भाषण में कहा, ‘कुछ लोग कह रहे हैं कि इस हैट्रिक ने 2024 की जीत की गारंटी दी है. आज का जनादेश साबित करता है कि लोगों में भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और वंशवादी राजनीति के प्रति शून्य सहिष्णुता है. 

फिलहाल देश के 12 राज्यों बीजेपी की अपनी सरकार है. इनमें - उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, असम, छत्तीसगढ़, हरियाणा, उत्तराखंड, त्रिपुरा, मणिपुर, गोवा और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं. इसकी गठबंधन सरकारें महाराष्ट्र, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में फैली हुई हैं. कांग्रेस के सिर्फ तीन राज्यों - कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश - का शासन है, जिनमें देश की आबादी का केवल 8.51 प्रतिशत हिस्सा शामिल है. बिहार और झारखंड में इसके सत्तारूढ़ गठबंधनों की गिनती करते हुए, उसका 19.84 प्रतिशत भारतीयों पर शासन है.

#BJP Victory in Assembly Elections#PM Modi Speech#2024 Lok Sabha elections#PM Narendra Modi#Election Result 2023#Assembly Election Results 2023#PMMODI,