किसान दिवस पर सीएम योगी ने पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह को किया याद, किसानों को दिये ट्रैक्टर
लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और क्सियन मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसंबर को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता हैं, चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर, 1902 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के नूरपुर गांव में एक मध्यमवर्गीय किसान परिवार में हुआ था. वह 1979-1980 के बीच भारत के प्रधानमंत्री रहे, देश के प्रधानमंत्री के रूप में अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान चौधरी चरण सिंह ने किसानों की भलाई के लिए कड़ी मेहनत की और किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं भी शुरू की. इसीलिए 23 दिसंबर को हर साल उनके जन्मदिन के दिन किसान दिवस मनाया जाता है. उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने 51 किसानों को ट्रैक्टर वितरित किये। सीएम योगी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अन्नदाता किसानों का जीवन बदला। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने किसानों के लिए जो कहा वह कर दिखाया। जब तक किसान गरीब रहेगा देश विकास नहीं कर सकता है।
#ChaudharyCharanSinghUPNews#KisanDiwas#Charansignh,







