देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)  : दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उपराज्यपाल ने मुख्य सचिव नरेश कुमार को चिट्ठी लिखी है। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नकली दवाओं की सतर्कता रिपोर्ट पर सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। असल में आरोप हैं कि दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने दवाइयां खरीदी थीं, जिसमें काफी नियमों की अनदेखी और भ्रष्टाचार हुआ है. जिसको लेकर एलजी ने जांच के आदेश दिए हैं. जानकारी के मुताबिक कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया था कि दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में "अवांछित दवाओं" की खरीद में 300 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है और दावा किया था कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन इस घोटाले में शामिल थे. फिलहाल अब देखना होगा कि यह मामला किस तरफ जाता है और जांच में सामने क्या आता है. 

#CBI#DelhiLGVKSaxena#MedicinesInHealthDepartment#Delhinews#Arvindkejriwal,