(बॉलीवुड डेस्क): शाहरुख खान की ‘डंकी’ 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी हैं, राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म लोगों को पसंद आ रही है. मूवी के फर्स्ट रिव्यूज अच्छे हैं. फैंस का मानना है एक्टर की ये फिल्म भी सुपरहिट होने वाली हैं। बता दें कि डंकी को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है ये फिल्म दोस्तों के एक ग्रुप की इमोशनल जर्नी को दिखाती है जो विदेश जाना चाहते हैं.  हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वैसा करिश्मा नहीं दिखा पा रही है, जैसा किंग खान की इसी साल रिलीज हुईं दो फिल्मों-पठान और जवान ने दिखाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 29.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। पठान का ओपनिंग डे कलेक्शन 57 करोड़ रुपये रहा था। वहीं जवान ने ओपनिंग डे पर 74.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

#Bollywoodnews#Dunki#DunkiFirstReviewOut#ShahrukhKhan#filmDunki ,