छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली । उनके साथ भी अरुण साव और विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और अन्य नेता शामिल हुए .शपथ ग्रहण से पहले विष्णु देव साय ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रमुख आदिवासी चेहरे हैं. छत्तीसगढ़ में बीजेपी ने सबको चौंकाते हुए 90 विधानसभा सीटों में से 54 सीटों पर कब्जा किया, जबकि कांग्रेस सिर्फ 35 सीट ही जीत पाई. शपथ ग्रहण से पहले वह अपनी मां से मिलने गए और उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया. साय ने ट्वीट किया. आज शपथ ग्रहण से पूर्व अपनी माता जी के चरण स्पर्श कर उनसे छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने का आशीर्वाद लिया. माँ मेरी प्रेरणास्रोत है, उन्होंने मुझे हमेशा जनसेवा के लिए प्रेरित किया है.
#VishnuDeoSai#ChhattisgarhCMOathCeremony#CMOathCeremony#BJP,







