'एनिमल' में बॉबी देओल का एंट्री सांग सोशल मीडिया पर मचा रहा धमाल
(बॉलीवुड न्यूज़ ): 'एनिमल' में बॉबी देओल का एंट्री सांग सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा हैं एक्शन, डार्क, थ्रिलर से भरी फिल्म 'एनिमल' खूब सुर्खिया बटोर रही हैं बॉबी देओल का एंट्री सॉन्ग 'जमाल कुडू' एक इरानी ओरिजिन सॉन्ग है. खबरों की मानें तो इस गाने पर अपनी एंट्री को बॉबी देओल ने खुद ही कोरियोग्राफ किया है. एक्टर की ये जबरदस्त एंट्री देख अब लोग उनके दीवाने बन चुके हैं. बॉबी देओल का एंट्री सॉन्ग जिसका टाइटल है जमाल जमालू. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये लगभग 50 साल से भी ज्यादा पुराना है और एक ईरानी गाना है. जब फिल्म में बॉबी देओल की एंट्री होती है तो वो इसी गाने पर डांस करते दिखाई देते हैं. इस गाने का म्यूजिक काफी यूनिक है . बॉबी सिर्फ एंट्री सॉन्ग की वजह से नहीं बल्कि गूंगे विलेन बनकर भी उन्होंने जो खूंखारपन दिखाया है उसे देखकर लोगों की रूह कांप उठी है. यही वजह है कि जहां देखें उनकी तारीफों के पुल बांधते लोग थक नहीं रहे.
#Animal#Bollywoodnews#ABRAREntrySong#BobbyDeolEntrySong#BobbyDeol ,,







