दिल्ली-एनसीआर में CNG के दामों में हुई बढ़ोतरी
दिल्ली/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में एक बार फिर से इजाफा हुआ है.दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी के रेट में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है. सीएनजी की कीमत में आई तेजी का असर आने वाले समय में दूसरी चीजों पर भी देखने को मिल सकता है. नई दरें गुरुवार से लागू हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत अब 76.59 रुपये प्रति किलो हो गया है। वहीं, नोएडा में सीएनजी का भाव बढ़कर 82.20 रुपये प्रति किलो और ग्रेटर नोएडा में 81.20 रुपये प्रति किलो और गाजियाबाद में यह 81.20 रुपये प्रति किलो हो गया है। पिछले तीन हफ्ते में सीएनजी की कीमतों में दूसरी बार इजाफा किया गया है।
#DelhiCNGPrice#Delhinews#CNGPrice#CNGPriceDelhi,







