यूपी में हटाया गया रात्रि कर्फ्यू
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. वहीं कोरोना की तीसरी लहर के कमजोर पड़ने पर राज्य सरकार ने भी एहतियातन लगाई गई पाबंदियों को हटाना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में आज राज्य सरकार ने नाइट कर्फ्यू को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है. कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए प्रदेश की योगी सरकार ने लोगों को राहत देते हुए नाइट कर्फ्यूसमाप्त कर दिया है. बता दें कि यूपी में रात्रि कर्फ्यू की अवधि रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक थी. वहीं नाइट कर्फ्यू हटा दिए जाने से व्यापारी सहित अन्य लोग खुश हैं. गौरतलब है कि नाइट कर्फ्यू हटाए जाने का फैसला आज रात से ही लागू हो जाएगा. वहीं यूपी के सभी ऑफिसों को पूरी क्षमता के साथ खोलने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं.
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




