IND vs WI: जीत के साथ भारत ने बनाई सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त
कोलकाता। कोलकाता के ईडेन गार्डेंस में तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को आठ रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में पांच विकेट पर 186 रन बनाए थे. इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित ओवरों में तीन विकेट पर 178 रन ही बना सकी. टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया की यह 100वीं जीत है. वेस्टइंडीज के लिए रोवमैन पॉवेल ने सिर्फ 36 गेंदों में नाबाद 68 और निकोलस पूरन ने 41 गेंदों में 62 रनों की विस्फोटक पारी खेली. हालांकि, ये दोनों अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




