(स्पोर्ट्स डेस्क) : भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच डीवाई पाटिल स्टेडियम मुंबई में टेस्ट मैच खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले दिन का खेल खत्म होने पर टीम इंडिया का स्कोर 7 विकेट पर 410 रन है. डेब्यूटेंट शुभा सतीष (69), जेमिमा रोड्रिग्ज (68), विकेटकीपर यास्तिका भाटिया (60) ने अर्धशतक जड़े. वहीं, दीप्ति शर्मा स्टंप्स के समय 95 गेंदों पर 60 रन बनाकर खेल रही थीं. लॉरेन बेल ने 2 विकेट लिए जबकि केट क्रॉस, नैट साइवर ब्रंट, चार्लोट डीन और सोफी एक्लेस्टोन ने 1-1 विकेट झटका. हालांकि, टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर 49 रनों पर रन आउट हो गईं, इस तरह वह पचास रनों का आंकड़ा नहीं छू सकीं.

#Harmanpreet Kaur#INDW vs ENGW 1st Test#BCCI#TEST CRICKET#IND vs ENG Women Test,