देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): राजस्थान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। यहां पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके अलावा दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी राजस्थान में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राजस्थान जाएंगे। बता दें कि प्रदेश की 199 सीटों पर हुए हालिया विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 115 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस के खाते में 69 सीटें आई थीं। 

#RajasthanCMOathCeremony#cmpushkarsinghdhami#pushkarsinghdhami#cmdhami#Uttarakhandcm#Dehradunnews#Uttarakhandnews#Khabarnewindia#khabarindia,