खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए सीएम बन गए हैं. जयपुर के अलबर्ट हॉल में आयोजित भव्य कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र ने भजनलाल शर्मा को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. सांगानेर से विधायक भजनलाल शर्मा पहली बार ही विधानसभा पहुंचे हैं और पहली ही बार में बीजेपी ने उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया है. खास बात ये है कि भजनलाल का आज जन्मदिन भी है. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के अलावा बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल शामिल हुए. इसके अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के नए सीएम मोहन यादव, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे, अर्जुनराम मेघवाल, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के सीएम मणिक साहा, उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी, यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य समेत तमाम नेता पहुंचे.

#RajasthanCMOathTaking#RajasthanNewCM#BhajanLal#BhajanLalSharmaOathTakinglSharma,