(स्पोर्ट्स डेस्क) : तीसरे व अंतिम टी20 मैचमें भारत ने साउथ अफ्रीका को बुरी तरह हरा दिया है। भारत ने अफ्रीका के खिलाफ 106 रनों से जीत दर्ज की है। यह भारत का अफ्रीका के खिलाफ टी20 में सबसे बड़ी जीत है। जोहानिसबर्ग में गुरुवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने 106 रन से विशाल जीत दर्ज की. भारत ने यहां पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जवाब में प्रोटियाज टीम महज 95 रन पर ही ढेर हो गई. भारत की इस जीत में सूर्यकुमार यादव और कुलदीप यादव की अहम भूमिका रही. सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ शतक जड़ते हुए भारतीय टीम को 200 का आंकड़ा पार कराया और बाद में कुलदीप यादव ने 5 विकेट झटकते हुए दक्षिण अफ्रीका को 100 के पार भी नहीं पहुंचने दिया. भारतीय टीम ने गुरुवार को इस मैच में टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए जिसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम को 13.5 ओवर में 95 रन पर ऑलआउट कर दिया. 202 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए. उन्होंने 25 गेंदों पर 2 चौके और इतने ही छक्के जड़े. उनके अलावा कप्तान ऐडन मार्कराम ने 25 रन का योगदान दिया. फरेरा (12) दहाई के आंकड़े तक पहुंचने वाले टीम के तीसरे खिलाड़ी रहे. भारत के लिए कुलदीप के अलावा रवींद्र जडेजा ने 25 रन देकर 2 विकेट लिए. मुकेश कुमार और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट लिया. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बल्ले से कमाल दिखाया. उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का चौथा शतक जड़ा सके बाद चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने गेंद से धमाल मचाया और महज 2.5 ओवर में 17 रन देकर 5 विकेट हासिल किए. ये टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. 

#INDvsSA3rdT20I#TeamIndiaBeatSouthAfrica#SuryakumarYadav#BCCI#ICC#Cricketnews#IndiavsSouthAfrica#Cricketnews#T20,